Recent Posts

Breaking News

प्रतापगढ़ में पानी से लबालब नाले में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की चली गई जान; दो घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

प्रतापगढ़ में पानी से लबालब नाले में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की चली गई जान; दो घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव


अमरगढ़ (प्रतापगढ़)। जनपद में दर्दनाक हादसा हुआ। तंबूरा नाले में शुक्रवार को नहाते समय दो किशोर डूब गए। एक को ग्रामीणों ने किसी तरह काफी प्रयास करके बचा लिया, लेकिन एक किशोर की मौत हो गई।

दो घंटे बाद झाड़ियों में उसका शव लगाया।

आसपुर देवसरा थाने के उदईशाहपुर गांव के राजेश कुमार यादव का 16 वर्षीय पुत्र शुभम यादव अपने दोस्त 17 वर्षीय रोहित कुमार के साथ तंबूरा नाले में नहाने के लिए सुबह 10 बजे गया था। यह नाला गर्मी में सूखा रहता है और बरसात में लबालब रहता है। इन दिनों इसमें पानी व बहाव दोनों है। इसको दरकिनार करके दोनों पानी में नहाने उतरे और गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।

यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोहित को किसी तरह बचा लिए। शुभम गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने शुभम की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर झाड़ियों में शुभम का शव दो घंटे बाद फंसा मिला। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।

शुभम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन प्रियांशी की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन की उम्र 18 वर्ष है। छोटा भाई शिवम 12 वर्ष का है और कक्षा छह में पढ़ता है। शुभम अपने दोस्त शिवम के साथ अमरगढ़ स्थित एक ही विद्यालय में पढ़ता था।

शुभम के पिता राजेश कुमार यादव चंडीगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एसओ राकेश चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

No comments