Recent Posts

Breaking News

CTET Exam Date 2026: क्या दिसंबर में होगा सीटीईटी एग्जाम? नई नोटिफिकेशन में दिखा बदलाव; पढ़ें पूरी खबर

CTET Exam Date 2026: क्या दिसंबर में होगा सीटीईटी एग्जाम? नई नोटिफिकेशन में दिखा बदलाव; पढ़ें पूरी खबर


जुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 सितंबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया है। इन डेट्स में नए आवेदन के साथ ही पहले फॉर्म भर चुके अभ्यर्थियों को भी फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है।


लेकिन, फॉर्म करेक्शन के लिए जारी हुई नोटिफिकेशन में एक बदलाव देखने को मिला जिसके बाद अब एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

नोटिफिकेशन में गलती या दिसंबर में ही होगा एग्जाम?

सीबीएसई द्वारा फॉर्म करेक्शन के लिए जारी नोटिफिकेशन में में सितंबर की जगह पर अब दिसंबर लिखकर आया है। इससे पहले सितंबर सेशन के लिए जारी सभी अधिसूचनाओं में F.No.: CBSE/CTET/SEPTEMBER-2026 लिख कर आता था। लेकिन, इस बार जारी नई नोटिफिकेशन में F.No.: CBSE/CTET/December-2026 लिख कर आया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 माह में करवाया जा सकता है। नोटिस में गलती की संभावना को भी देखा जा रहा है लेकिन, दो दिन बीत जाने के बाद भी इस पर सीबीएसई का क्लैरिफिकेशन नहीं आया है। ऐसे में यह खबर पक्की भी हो सकती है।

फॉर्म में करना है सुधार तो 10 तक ओपन रहेगी विंडो

अगर किसी अभ्यर्थी को चाहे उन्होंने अभी आवेदन किया हो या पहले 10 सितंबर 2026 तक संशोधन कर सकते हैं। स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।

तैयारी रखें तेज, ये है पैटर्न

पेपर 1 एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
(ii) गणित (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
(iii) पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
कुल (Total)150 MCQs150 अंक

पेपर 2 एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक

(ii) गणित और विज्ञान

(गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)

60 MCQs60 अंक
या

(iii) सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान

(सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)

60 MCQs60 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य)30 MCQs30 अंक
कुल (Total)150 MCQs150 अंक

सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

No comments