HP WEATHER : विदाई की तैयारी में मानसून, 22 से पूरे प्रदेश में खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून कमजोर रहेगा और 22 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 और 20 सितंबर को मैदानी तथा मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
21 सितंबर को मध्यवर्ती क्षेत्रों में ही मौसम खराब रह सकता है। इसके बाद 22, 23 और 24 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
चंबा जिला के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल साच पास में देर रात करीब छह इंच ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण साच पास मार्ग बंद हो गया है। प्रदेश में भू-स्खलन के कारण 57 सडक़ें बंद थीं। इसके अलावा चार बिजली ट्रांसफार्मर और 18 पेयजल योजनाएं भी बंद थीं।
मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 31 सडक़ें बंद हैं। कांगड़ा में दस व कुल्लू में नौ सडक़ें बंद थीं। बिलासपुर में 16 और शिमला के रामपुर में दो पेयजल स्कीम ठप हैं। प्रदेश में मानसून से अब तक 3,213 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
No comments