Recent Posts

Breaking News

आज फिर बदले गैस सिलेंडर के दाम? जानें आपके शहर में LPG का ताजा रेट



पिछले दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों ने परेशान कर दिया है. अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर खत्म है और आप उसकी बुकिंग करने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां घरेलू गैस सिलेंडर की ताजा रेट लिस्ट दी गई है, जिससे पता चलता है कि दाम में कुछ बदलाव हुए हैं या नहीं.


हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि आज घरेलू ही नहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को भी एलपीजी के दाम पर राहत मिली है और कीमत में किसी तरह का कोई उतार चढ़ाव नहीं है. इसका मतलब है कि आप आज भी पुराने रेट पर गैस उठा सकते हैं.

शहर अनुसार, गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट-

शहरघरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,884.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,916.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,831.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
लखनऊ942.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2755.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा942.80 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2760.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
वाराणसी943.10 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2757.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची999.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,933.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

गैस सिलेंडर आखिरी बार कब हुआ था महंगा?

घरेलू यानी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार बढ़ोतरी 7 जून 2026 को हुई थी, जब इसकी कीमत में ₹29 का इजाफा किया गया था. वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 वाले गैस की बात करें ये 1 सितंबर 2026 को आखिरी बार बदला था. इसके बाद से ही गैस सिलेंडर के रेट को लेकर काफी राहत मिली है.

एलपीजी के ताजा भाव कैसे चेक करें?

एलपीजी सिलेंडर के ताजा भाव आप बहुत आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. गैस कंपनियां अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी नए रेट लिस्ट लगाती है और रोज सुबह 6 बजे इसे अपडेट किया जाता है.

No comments