Recent Posts

Breaking News

OYO होटल में युवक के साथ मजे कर रही थी दो बच्चों की मां, जेठानी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, पति ने पकड़ा


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अवैध संबंध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पति-पत्नी के रिश्ते के विश्वास को तोड़ता है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी को OYO होटल में एक दूसरे युवक के साथ पकड़ लिया.

इसके बाद होटल में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ.

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में नौकरी करने वाले महिला के पति रिजवान को उसके एक परिचित ने फोन कर पत्नी के अवैध संबंध बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद वह विदेश से भारत लौट आया. देश लौटने के बाद भी पति को पत्नी के व्यवहार पर संदेह था.

जेठानी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

इस बीच एक दिन महिला, जेठानी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली, जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो पति कथित तौर पर उसकी तलाश में जेठानी के घर पहुंचा. वहां उसे पता चला कि पत्नी वहां आई ही नहीं थी.

पति को किसी व्यक्ति ने दी पत्नी के बारे में जानकारी

इसके बाद पति, किसी व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर एक OYO होटल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी कथित तौर पर एक युवक के साथ मिली. युवक की पहचान कादिर के रूप में बताई गई है और उसे महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

वायरल दावे की नहीं हो सकी है अभी पुष्टि

बताया जा रहा है कि दोनों के दो बच्चे हैं. हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों, दोनों पक्षों के आरोपों और होटल में हुई कथित घटना की Inkhabar पुष्टि नहीं करता है. पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है. ऐसे में वायरल दावों को तथ्य मानने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है.

No comments