Recent Posts

Breaking News

Toilet Seat के नीचे छिपा था 6 फीट लंबा जहरीला Cobra, फुफकार सुनकर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Toilet Seat के नीचे छिपा था 6 फीट लंबा जहरीला Cobra, फुफकार सुनकर मचा हड़कंप, देखें वीडियो


Cobra Rescue video in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम के गाड़ौली कलां इलाके में एक घर के बाथरूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब टॉयलेट सीट के नीचे से लगातार फुफकारने की आवाजें आने लगीं।

आवाज सुनकर घरवालों ने वन्यजीव संरक्षण कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण कर्मी अनिल गंडास की टीम मौके पर पहुंची और टॉयलेट सीट के आसपास जांच शुरू की। 

टीम ने सावधानी से टॉयलेट सीट को तोड़ा तो उसके नीचे करीब 6 फीट लंबा जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा छिपा मिला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कोबरा के रेस्क्यू के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम सांप को बाहर निकालती नजर आ रही है।

No comments