Recent Posts

Breaking News

UP News: वो चोर नहीं, मेरा प्यार है... जेवर मैंने दिए थे; जेल गए प्रेमी के बचाव में उतरी प्रेमिका..

 

वो चोर नहीं, मेरा प्यार है... जेवर मैंने दिए थे; जेल गए प्रेमी के बचाव में उतरी प्रेमिका

UP News: यूपी के उरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 26 अगस्त की रात घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव के ही एक युवक को माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस मामले में मंगलवार को नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। एक मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में बेटी बोल रही है, 'पकड़ा गया युवक रोहित मेरा प्रेमी है। मैंने उसे गहने दिए थे, उसे छुड़वा दो।' हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला कोतवाली क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में बेटी ने दावा किया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जनवरी में उसके पिता ने उसके पास मोबाइल पकड़ लिया था। इसके बाद मारपीट की गई। इसपर उसने खुद ही जेवरात अपने प्रेमी के घर रख दिए थे। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने प्रेमी को फंसाने के लिए उस पर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया और खुद ही उसके घर जाकर उसे पकड़वा दिया। अब पिता उसकी और उसके प्रेमी की हत्या कराना चाहते हैं। बेटी के वीडियो वायरल होने के बाद मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज हो गई है। इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

महिला ने दी लूट की सूचना, घर से ही बरामद हुए जेवर

उधर, गोरखपुर के पीपीगंज में 9 महीने की बच्ची के गले पर चाकू रखकर पांच लाख रुपये के जेवर लूटने की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। फॉरेंसिक टीम की पड़ताल में घर में जबरन घुसने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी घटना के समय किसी व्यक्ति के आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई। कड़ाई से पूछताछ में महिला ने पति के डर से लूट की गलत सूचना देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने महिला के घर की तलाशी ली तो सभी जेवर वहीं से बरामद हो गए।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार भोर में क्षेत्र की एक महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि चार लोग उनके घर में घुस आए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घर और घटनास्थल की जांच की, लेकिन कहीं भी जबरन प्रवेश किए जाने के निशान नहीं मिले।

No comments