UPI यूजर्स की मौज: अब ऐप खोले बिना होगा पेमेंट! NPCI ने लॉन्च किए 2 धांसू फीचर, बिना इंटरनेट के भी कटेंगे पैसे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी हर छोटी-बड़ी चीज के लिए Gpay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। डिजिटल पेमेंट को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में बड़ा अपडेट किया है।
(UPI New features)
हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में NPCI ने दो बेहद धांसू फीचर्स Tap & Pay (टैप एंड पे) और MY UPI (सिंगल विंडो सर्विस) लॉन्च किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब पेमेंट करने के लिए आपको मोबाइल नेटवर्क की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए दोनों फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
1. 'Tap & Pay' (टैप एंड पे)
अक्सर भीड़-भाड़ वाली दुकानों पर पेमेंट करते समय इंटरनेट स्लो हो जाता है या ऐप खुलने में समय लगता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए 'Tap & Pay' फीचर लाया गया है।
यह कैसे काम करेगा?
- अब आपको पेमेंट करने के लिए फोन का लॉक खोलकर UPI ऐप खोलने और कैमरा चालू करके QR कोड स्कैन करने की कोई जरूरत नहीं है।
- जिस भी दुकान पर 'पॉइंट-ऑफ-सेल' (POS) मशीन होगी, आपको बस अपना फोन अनलॉक करना है और उसे POS मशीन के पास 'टैप' (छूना) करना है। आपका पेमेंट तुरंत हो जाएगा।
- यह इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी है। अगर आपके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है या इंटरनेट बंद है, तब भी यह काम करेगा। यह फीचर NFC (नियर-फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक का इस्तेमाल करता है और ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए POS मशीन के इंटरनेट का उपयोग करता है।
- आप 5000 रुपये तक का UPI पेमेंट बिना किसी PIN के कर सकेंगे। 5000 रुपये से ज्यादा रकम होने पर ही आपको अपना UPI PIN डालना होगा। इसमें Rupay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी।
2. My UPI (सिंगल विंडो सर्विस)
हममें से कई लोग एक से ज्यादा UPI ऐप्स (जैसे कोई GPay तो कोई Paytm) और कई बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनका हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान बनाने के लिए NPCI ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 'My UPI' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
इसके फायदे क्या होंगे?
- अब आपको अलग-अलग ऐप्स पर जाकर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री या ऑटो पे (autopay) चेक करने की जरूरत नहीं है। My UPI एक सिंगल विंडो की तरह काम करेगा, जहां आपके सभी बैंकों और सभी UPI ऐप्स की जानकारी एक ही जरह पर दिख जाएगी।
- अगर आपको किसी पेमेंट में धोखाधड़ी (UPI Fraud) का शक होता है, तो इसमें एक खास सेफ्टी स्विच दिया गया है। इसे ऑन करते ही आपके खाते से पैसे कटने तुरंक ब्लॉक हो जाएंगे।
- अगर आप चाहते हैं कि आपके किसी पुराने मोबाइल नंबर पर कोई UPI पेमेंट न भेजे, तो आप यहां से उस नंबर को आसानी से हटा (Delink) सकते हैं।
No comments