UPI ने लॉन्च किया टच एंड पे, बिना ऐप खोले ही हो जाएगी पेमेंट, बिना इंटरनेट भी करेगा काम

नई दिल्ली. अब आपको यूपीआई से पेमेंट करने के लिए यूपीआई आईडी डालने या क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं है. अब आप सिर्फ एक टैप से पेमेंट पूरी कर सकते हैं. मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दूसरे दिन यूपीआई ने टैप एंड पे फीचर को लॉन्च कर दिया है.
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस फीचर का उद्घाटन किया. यूपीआई को बनाने वाली संस्था एनपीसीआई का दावा है कि टैप एंड पे फीचर कम या जीरो इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में भी काम कर सकता है.
आपको बता दें कि यूपीआई ने यह सर्विस ऐपल पे के भारत में लॉन्च से पहले शुरू की है. ऐपल पे में टैप एंड पे की सुविधा पहले से मिलती है. इसके अलावा फोन और गूगल पे अपनी ऐप के स्तर पर ये सुविधाएं पहले से दे रहे हैं. लेकिन अब यूपीआई ने इसे एक स्टैंडर्ड बना दिया है. इसका मतलब है कि आप फोन पे, गूगल पे, भीम या पेटीएम किसी भी यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करें आपको टैप एंड पे की सुविधा मिलेगी.
ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं
इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट कम इंटरनेट वाले एरिया में भी इसका काम करना है. लेकिन एक बड़ी बात और भी है कि आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन पर यूपीआई ऐप खोलने की जरूरत नहीं है. आपको बस अपना फोन अनलॉक करना है, पीओएस मशीन के पास ले जाना है और जितना उस मशीन में अमाउंट डाला गया है वह ट्रांसफर हो जाएगी.
ऐपल पे से किस तरह अलग
यूपीआई के इस कदम को ऐपल पे से मुकाबले के लिए उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, ऐपल पे की सुविधा केवल ऐपल का प्रोडक्ट यूज करने वालों को ही मिलती है और यूपीआई का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है. लेकिन फिर इनमें कुछ समानताएं और कुछ अंतर हैं. आइए इन्हें जानते हैं.
समानताएं
दोनों contactless (टैप करके) पेमेंट हैं.
फोन को POS मशीन पर टैप करना पड़ता है.
NFC टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है.
कार्ड या कैश निकालने की जरूरत नहीं.
No comments