Recent Posts

Breaking News

Video Viral: अब इस दिग्गज को पाकिस्तानी टीम से बाहर निकालने वाली है PCB, चौंकाने वाला दावा

अब इस दिग्गज को पाकिस्तानी टीम से बाहर निकालने वाली है PCB, चौंकाने वाला दावा


पाकिस्तान की टीम में कब किसको निकाल दिया जाए ये किसी को पता नहीं होता. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 7 खिलाड़ी और 2 कोचों को पीसीबी ने बाहर कर दिया. अब ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को भी टीम से बाहर किया जाने वाला है.


पाकिस्तान के पूर्व सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने ये दावा किया. उनका ये भी दावा है कि आकिब जावेद की जगह शाहिद अफरीदी को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की दुर्गति

मोहम्मद वसीम ने ये दावा पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद किया है. पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर तीनों टेस्ट मैच हार गई. पहले दो टेस्ट में तो पाकिस्तान की टीम 200 रनों के लिए भी तरस गई, हालांकि बर्मिंघम टेस्ट की आखिरी पारी में इस टीम ने 400 का स्कोर पार किया लेकिन फिर भी ये टीम सीरीज 0-3 से हार गई. इस हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर लुढ़क गई है. इतने खराब प्रदर्शन के बाद अब दावा किया जा रहा है कि शाहिद अफरीदी को पाकिस्तानी टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

मोहम्मद वसीम ने क्या दावा किया

मोहम्मद वसीम पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर नौमान नियाज़ के साथ पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां वो पाकिस्तानी टीम पर चर्चा कर रहे थे. अपनी चर्चा के दौरान वसीम ने खुलासा किया कि एक नया चीफ सेलेक्टर आ रहा है, और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के चहेते आकिब जावेद को खराब प्रदर्शन के बाद हटाया जाने वाला है. नौमान नियाज़ ने मोहम्मद वसीम से बार-बार पूछा कि कौन चीफ सेलेक्टर बनकर आ रहा है लेकिन उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया.

हालांकि वसीम ने लाला का नाम लिया, जो कि शाहिद अफरीदी का निक नेम है. वसीम ने कहा कि नए चीफ सेलेक्टर को काफी शक्तियां दी जाएंगी. अगर शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी टीम के चीफ सेलेक्टर बन गए तो फिर शाहीन अफरीदी की भी टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है जो कि उनके दामाद हैं. शाहीन अफरीदी को टेस्ट टीम से बाहर किया हुआ है और हाल ही में उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में खेलते रहने की इच्छा जताई है. अब देखना ये है कि पीसीबी अपने फैसले से कैसे दुनिया को चौंकाती है.

No comments