Viral Video: पोते ने iPhone के लिए दादी-बुआ को पीट दिया, चीखती रहीं वो, वीडियो हो गया वायरल

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और 3 लाख रुपये की मांग को लेकर बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है.
आरोप है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपी पोता लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसने बुजुर्ग दादी और अपनी बुआ के साथ बेरहमी से मारपीट की.
बुआ-दादी के साथ की मारपीट
मामला बुलंदशहर की कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव का बताया जा रहा है. यहां परिवार के ही एक युवक पर अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि युवक महंगे शौक का आदी है और परिवार से महंगा iPhone और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था. परिजनों की ओर से मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दादी और बुआ के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है.
अपनी डिमांड पूरी करने के लिए बनाता था दबाव
रोते-बिलखते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार परिवार पर अपनी मांग पूरी करने का दबाव बना रहा था. परिवार की ओर से यह भी बताया गया है कि हाल ही में आरोपी को नई बाइक खरीदकर दी गई थी. इसके बावजूद अब उस पर महंगे iPhone और 3 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है.
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी की मांग पूरी नहीं होने पर उसने घर में विवाद किया और दादी तथा बुआ के साथ मारपीट की. फिलहाल वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
No comments