Recent Posts

Breaking News

Viral Video: साइकिल से आया डिलीवरी बॉय, पैरों में थे फटे जूते, फिर उत्तराखंड के अमन ने जो किया उसने दिल जीत लिया


साइकिल से आया डिलीवरी बॉय, पैरों में थे फटे जूते, फिर उत्तराखंड के अमन ने जो किया उसने दिल जीत लिया

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसानियत पर हमारा भरोसा फिर से कायम कर देते हैं. एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो उत्तराखंड से सामने आया है, जहां एक शख्स ने साइकिल से सामान पहुंचाने आए डिलीवरी बॉय की परेशानी को समझा और उसे अपने बिल्कुल नए ब्रांडेड जूते गिफ्ट कर दिए.


इस वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग अमन नाम के इस शख्स की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

साइकिल से डिलीवरी और पैरों में फटे जूते

आज के समय में महंगाई और बेरोजगारी के दौर में लोग पेट पालने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, इसकी बानगी अक्सर ऐसे वीडियो में देखने को मिलती है. कई लोग तो साइकिल पर दूर-दूर तक सामान डिलीवर करने जाते हैं.

उत्तराखंड के रहने वाले अमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनके घर जब एक डिलीवरी बॉय सामान लेकर पहुंचा, तो उन्होंने गौर किया कि वह लड़का साइकिल से आया है और उसने पैरों में फटे हुए जूते पहन रखे हैं. अमन से उसकी यह हालत देखी नहीं गई और उन्होंने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया.

'भाई जूते लेगा, नए एडिडास के हैं'

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमन अपनी बालकनी से ही डिलीवरी बॉय से पूछते हैं, ब्रो शूज लेगा…एडिडास के ओरिजनल. मेरी तरफ से गिफ्ट. पहले तो लड़के ने झिझकते हुए मना कर दिया, लेकिन अमन अपनी दरियादिली दिखाते हुए खुद नीचे पहुंच गए. उन्होंने बिना किसी दिखावे के अपने नए जूते उस लड़के को सौंप दिए. वीडियो के टेक्स्ट में लिखा गया है, मैंने अपने नए जूते डिलीवरी बॉय को दे दिए, क्योंकि उसे इन जूतों की ज्यादा जरूरत थी.

वीडियो देख इमोशनल हुए सोशल मीडिया यूजर्स

जब डिलीवरी बॉय उन जूतों को लेकर अपनी साइकिल से आगे बढ़ा, तो रास्ते में रुककर उसने उन जूतों को एकटक ऐसे देखा मानो उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज मिल गया हो. उसके चेहरे की वह खुशी कैमरे में कैद हो गई.

लड़के को ब्रो कहकर जीत लिया दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितनी अच्छी बात है कि उसने फेंके हुए या पुराने जूते देने के बजाय अपने नए जूते दिए. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, लड़के को प्यार से ब्रो कहना ही सामने वाले का दिल जीतने के लिए काफी था.

यहां देखिए वायरल वीडियो

No comments