Recent Posts

Breaking News

Viral Video: एक हाथ नहीं फिर भी सड़क पर फर्राटे से दौड़ाया स्कूटर, गमछे को हैंडल से जोड़ कर दिया कमाल!

Viral Video: एक हाथ नहीं फिर भी सड़क पर फर्राटे से दौड़ाया स्कूटर, गमछे को हैंडल से जोड़ कर दिया कमाल!


ड़क पर स्कूटर चलाते हुए किसी व्यक्ति को देखकर शायद ही कोई दूसरी बार मुड़कर देखे. लेकिन जब किसी के पास एक हाथ न हो और फिर भी वह बिना किसी परेशानी के स्कूटर चलाता नजर आए, तो लोगों का ध्यान जाना स्वाभाविक है.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. वीडियो में एक दिव्यांग शख्स Ola Electric स्कूटर चलाता नजर आ रहा है. उसका एक हाथ नहीं है, लेकिन जिस तरह उसने अपनी परेशानी का हल निकाला, उसे देखकर लोग उसकी हिम्मत और सूझ-बूझ की तारीफ कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सड़क पर स्कूटर चला रहा है. उसका एक हाथ नहीं है, लेकिन उसने स्कूटर चलाने के लिए एक अनोखा देसी जुगाड़ तैयार किया है. उसने गमछे को अपने हाथ के बचे हुए हिस्से से बांधा हुआ है और उसका दूसरा सिरा स्कूटर के हैंडल से जोड़ा है. इसी कपड़े की मदद से वह स्कूटर के हैंडल को कंट्रोल करता नजर आ रहा है. देखने में यह तरीका काफी अलग लगता है, लेकिन वीडियो में शख्स स्कूटर को आत्मविश्वास के साथ चलाता दिखाई देता है.

चेहरे पर दिखा पूरा आत्मविश्वास
इस वीडियो की सबसे खास बात सिर्फ शख्स का जुगाड़ नहीं, बल्कि उसका आत्मविश्वास है. स्कूटर चलाते समय उसके चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नजर नहीं आती. वह बिल्कुल सामान्य अंदाज में सड़क पर आगे बढ़ता दिखाई देता है. रास्ते से गुजरने वाले लोग भी जब उसे इस तरह स्कूटर चलाते देखते हैं, तो उनकी नजरें कुछ पल के लिए उस पर टिक जाती हैं. वीडियो देखने वाले लोग भी उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

मुश्किल को बनाया अपनी ताकत
अक्सर जिंदगी में छोटी सी परेशानी आने पर लोग हिम्मत हार जाते हैं. लेकिन इस शख्स का अंदाज यह दिखाता है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, इंसान रास्ता निकालने की कोशिश कर सकता है. उसने अपनी शारीरिक स्थिति को अपनी जिंदगी रोकने की वजह नहीं बनने दिया. स्कूटर चलाने के लिए उसने अपनी समझ के मुताबिक एक तरीका निकाला और उसी के सहारे आगे बढ़ता नजर आया. यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो ने खींचा ध्यान
इस वीडियो को @ashoksuperstar_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 85 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स शख्स के हौसले की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इंसान की इच्छाशक्ति के सामने दुनिया की हर चुनौती छोटी पड़ जाती है. 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में प्रतिभा और जुगाड़ की कोई कमी नहीं है और इस शख्स के जज्बे को सलाम है. कई लोग उसके आत्मविश्वास को देखकर प्रेरित होने की बात भी कह रहे हैं. हालांकि, सड़क पर किसी भी तरह का जुगाड़ इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वायरल वीडियो में शख्स जिस तरीके से स्कूटर चला रहा है, वह देखने में जरूर हैरान करने वाला है, लेकिन ऐसे तरीके हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हों, यह जरूरी नहीं है.

No comments