बोलीं`-निर्वस्त्र कर कराते थे डांस... बीयर पिलाकर करते`थे दुष्कर्म

नौकरी करके कुछ बनने की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने मंगलवार को पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें उनके यौन शोषण के सुबूत हैं। तीनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जबरन बीयर, सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे।
शहर के रईसजादों के चंगुल में फंसने वाली तीनों युवतियां इंटर कॉलेज के समय से सहेलियां हैं। एक अनुसूचित जाति की है तो दो मुस्लिम समुदाय से हैं। तीनों सहेलियों का कहना है कि वह अलीगंज के रहने वाले नवीन कुमार के जरिए आरोपी रईसजादों के चक्कर में आ गई थीं। तीनों रईसजादे नौकरी देने व दिलाने के नाम पर छह माह से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। युवतियों के मुताबिक, जब दो माह बीत गए तो उन्हें एहसास हुआ कि तीनों आरोपी उनका सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहे हैं। तब उन्होंने उनसे दूरी बनानी शुरू की, लेकिन तीनों ने मीठी-मीठी बातें करके उनके आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर कहा कि अगर आप लोग बुलाने पर नहीं आएंगी तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। युवतियों का कहना है कि उसने यह बातें नवीन कुमार को भी बताईं, लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया। युवतियों ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी से तीनों बुरी तरह से डर गई थीं। यह भी लिखा है कि उनकी सहेली जोकि अनुसूचित जाति की है, उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते थे। गालियां देते थे।
No comments