Recent Posts

Breaking News

आधी तनख्वाह किराए पर खर्च करती है गुरुग्राम की ये महिला, वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे!

आधी तनख्वाह किराए पर खर्च करती है गुरुग्राम की ये महिला, वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे!


गुरुग्राम की लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार बात कॉर्पोरेट जॉब या पार्टी कल्चर की नहीं, बल्कि किराए और सुकून की है. इंस्टाग्राम यूजर शक्ति धर्नी पांडे ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.


वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी सैलरी का 50% से ज्यादा हिस्सा किराए पर खर्च करती हैं. हैरानी की बात ये है कि वो इसे अपना सबसे अच्छा फैसला मानती हैं.

काम से सिर्फ 4 मिनट की दूरी, सुकून की बड़ी कीमत

शक्ति ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने अपने ऑफिस और बच्चों के स्कूल से सिर्फ चार मिनट की पैदल दूरी पर ही घर क्यों लिया है. उनके मुताबिक, ऑफिस पास होने के कई फायदे हैं. उन्हें लंच ब्रेक का पूरा फायदा मिलता है. वे आराम से घर आकर गरम खाना खा लेती हैं और ऑफिस लौटने से पहले अपने जरूरी काम भी निपटा लेती हैं. सुबह उन्हें किसी तरह की भागदौड़ या गुरुग्राम के ट्रैफिक में फंसने की टेंशन नहीं होती. इससे उनका रोज का आने-जाने का समय बचता है और पेट्रोल या मेट्रो का खर्च भी नहीं लगता.

'बचत से ज्यादा जरूरी है मानसिक शांति'

आज हर कोई SIP, म्यूचुअल फंड और बचत की बात करता है, लेकिन शक्ति की सोच इससे अलग है. उनका कहना है कि पैसे बचाने के चक्कर में वे अपनी सेहत और समय खराब नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा, मैं पैसे बचाने से ज्यादा अपनी मानसिक शांति को चुनती हूं. ये मेरे लिए आराम से रहने और खुद को सबसे पहले रखने का तरीका है. इससे मुझे अपनी सेहत, एनर्जी और समय बचाने में मदद मिली है.

सुविधा या भविष्य की बचत? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद लोग दो गुटों में बंट गए हैं. एक तरफ कुछ लोग शक्ति का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि हर किसी की अपनी प्राथमिकता होती है. रोज लंबा सफर करने से जो थकान और टेंशन होती है, उससे बचने के लिए अगर कोई ज्यादा किराया दे रहा है, तो यह उसका अपना सही फैसला है. समय और सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है.

दूसरी तरफ कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. कई यूजर्स और फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ सुविधा के लिए SIP और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट छोड़ना समझदारी नहीं है. उनका मानना है कि किराया एक ऐसा खर्च है जो वापस नहीं आता, जबकि निवेश से भविष्य सुरक्षित होता है.

यहां देखिए वायरल वीडियो


No comments