करवा चौथ पर पत्नी ने रखा व्रत, पति ने की हत्या, लव मैरिज का खौफनाक अंत..

ग्वालियर से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां करवा चौथ के पावन दिन एक पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे हुए थी और पति ने उसी दिन पत्नी की हत्या कर दी.
मामला मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर का है. मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव है. जानकारी के मुताबिक दोनों ने साल 2016 में लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं.
मधु ने अपने पति आनंद की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आकर आनंद ने धारदार हथियार से मधु पर हमला कर दिया. हमले में मधु की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति मौके पर ही मौजूद रहा. सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच कर रही है. फिलहाल हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है.
मानसिक रूप से बीमार था पति
हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद मुरार पुलिस को फोन कर जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. साल 2010 में आनंद ने मधु सिंह लव मैरिज की थी. इसके बाद उनके एक बेटा और बेटी भी हुई. बड़ी बेटी करीब 15 साल की है वहीं बेटा 12 साल का है. पति आनंद मानसिक रूप से बीमार भी था कुछ दिन पहले उसका इलाज भी ग्वालियर के मेंटल हॉस्पिटल में कराया गया था. कल रात 12:00 बजे तक मधु ने करवा चौथ की तैयारी की अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी. आज सुबह से ही उसने व्रत रखा था. बेटे ने बताया कि सुबह के वक्त पापा ने मां की हत्या की और फिर आकर उन्हें बताया.
No comments