Recent Posts

Breaking News

बेटे को प्रेमिका के साथ देखा तो पिता ने की पिटाई, रात में पत्नी-बेटी के साथ सोने के दौरान पहुंचा युवक और किया कांड, बोला- बहन के..

  

बेटे को प्रेमिका के साथ देखा तो पिता ने की पिटाई, रात में पत्नी-बेटी के साथ सोने के दौरान पहुंचा युवक और किया कांड, बोला- बहन के...


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 साल के आरोपी बेटे उमर उर्फ शाहवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है.

उसने कहा कि उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है. उसका आरोप है कि पिता आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और बहनों के सामने अपमानित करते थे.

पूरा मामला लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी स्थित अशोक विहार का है, जहां रहने वाले मोहम्मद इरफान (59) फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. पुलिस पूछताछ में उमर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना से पांच दिन पहले पिता ने उसे युवती के साथ देख लिया था. इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई की थी.

आरोपी का कहना है कि पिता अक्सर उसे ताने देते थे और बहनों के सामने बेइज्जत करते थे. इसी बात से नाराज होकर उसने पिता की हत्या की साजिश रची. इसके लिए उसने बाजार से धारदार हथियार खरीदा था.

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान उमर ने सोते समय पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद उसने कई वार किए, जिससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए.

घर में चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. घटना के बाद सुबह करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी.

मृतक की बड़ी बेटी चांदनी ने अपने इकलौते भाई उमर उर्फ शाहवेज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. इरफान के परिवार में पत्नी, सात बेटियां और एक बेटा है. पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के नौ निशान मिलने की पुष्टि हुई है. आगे की कार्रवाई जारी है.

No comments