Recent Posts

Breaking News

रूम पार्टनर के साथ कमरे में थी शादीशुदा प्रेमिका, देखते ही आगबबूला हुआ प्रेमी, बहन के सामने ही.

 

रूम पार्टनर के साथ कमरे में थी शादीशुदा प्रेमिका, देखते ही आगबबूला हुआ प्रेमी, बहन के सामने ही...


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि महिला अपनी बहन के साथ प्रेमी से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंची थी. इसी दौरान प्रेमी ने दोनों को कमरे में साथ देखा तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया. विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.

मृतका की पहचान बुलंदशहर के मलकपुर निवासी पिंकी (28) के रूप में हुई है. वह अपने पति प्रमोद और तीन बच्चों के साथ लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी. आरोपी पिंटू (33) बुलंदशहर के शेखपुर गढ़वा गांव का रहने वाला है. दोनों के बीच करीब पांच महीने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई.

जानकारी के मुताबिक, पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी (22) के साथ नाईपुरा कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था. बताया जा रहा है कि उसने यह कमरा पिंकी से मुलाकात करने की सुविधा के लिए लिया था. पिंकी का पति प्रमोद दिवाली पर अपने गांव गया हुआ था. सोमवार शाम महिला अपनी बहन के साथ घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित पिंटू के कमरे पर पहुंची थी.

उस समय कमरे में पिंटू का रूम पार्टनर मौजूद था. इसी बीच पिंटू कमरे पर लौटा और दोनों को एक साथ देखकर नाराज हो गया. इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर पिंटू ने पास में पड़ी ईंट उठाई और पिंकी के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के दौरान पिंकी की बहन कमरे के बाहर खड़ी थी. अंदर से चीख-पुकार सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिंकी खून से लथपथ पड़ी थी. बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों को आता देख पिंटू और उसका दोस्त भागने लगे. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीछा कर पिंटू को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था.

No comments