HP में 12 से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा जिला स्तर पर जारी अनुसार 12 और 13 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
शिमला जिला में 13 नवंबर को ऐसी ही चेतावनी जारी की गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल-स्पीति के लिए जिला स्तर पर इस अवधि में आंधी-तूफान का अलर्ट नहीं है। 12 और 13 नवंबर को लाहुल-स्पीति और किन्नौर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
No comments