Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, अब डेली डेटा की टेंशन खत्म, Happy New Year Offer में मिलेगा अनलिमिटेड 4G/5G.

Jio ने नए साल शुरू होने से पहले ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए Happy New Year ऑफर की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को कुछ चुनिंदा प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में अपना 10 साल पूरा किया है।
Jio का हैप्पी न्यू ऑफर
रिलायंस जियो ने अपने 399 रुपये और 3999 रुपये वाले बेस प्लान के साथ-साथ 15 रुपये, 25 रुपये और 50 रुपये वाले ऐड ऑन प्लान के साथ अनलिमिटेड 4G/5G डेटा ऑफर कर रही है। जियो यूजर्स इन पांचों रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G के साथ-साथ अनलिमिटेड 4G डेटा का भी लाभ ले सकेंगे। कंपनी ने डेटा यूज करने के लिए कोई डेली लिमिट सेट नहीं की है।
399 रुपये वाला प्लान
जियो का यह 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान है, जिसमें कंपनी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS ऑफर करती है। हैप्पी न्यू ऑफर के तहत इसमें यूजर्स को अब अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने डेटा यूज करने की डेली लिमिट को खत्म कर दिया है। इसमें कंपनी को JioHotstar Mobile, Fancode OTT आदि का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, JioAI Cloud का 50GB स्टोरेज भी दिया जाएगा।

3999 रुपये वाला प्लान
जियो का यह 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एनुअल रिचार्ज प्लान है। इसमें भी कंपनी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS ऑफर करती है। हैप्पी न्यू ऑफर के तहत इसमें भी यूजर्स को अब अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने डेटा यूज करने की डेली लिमिट को खत्म कर दिया है। इसमें कंपनी को JioHotstar Mobile, Fancode OTT आदि का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, JioAI Cloud का 50GB स्टोरेज भी दिया जाएगा।
डेटा प्लान
कंपनी ने अपने 15 रुपये, 25 रुपये और 50 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। 15 रुपये वाला प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 25 रुपये वाले प्लान में 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा 50 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी इसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करेगी।
No comments