Recent Posts

Breaking News

Viral Video: 'नौकरी पर आ जाएगी' ट्रेन में बिना टिकट बैठे थे 2 आर्मी जवान, महिला टीटीई ने पकड़ा' फिर जो हुआ

  

'नौकरी पर आ जाएगी' ट्रेन में बिना टिकट बैठे थे 2 आर्मी जवान, महिला टीटीई ने पकड़ा, फिर जो हुआ...


बीकानेर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला टीटीई और आर्मी जवान के बीच तीखी बहस होती है. वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई महिला टीटीई का पक्ष ले रहा है तो कोई आर्मी जवान को गलत बता रहा है.


महिला टीटीई वीडियो में कहते नजर आ रही है कि आपकी जॉब पर आ जाएगी. विवाद तब और बढ़ जाता है जब आर्मी जवान महिला टीटीई का वीडियो बनाने लगता है. हालांकि ट्रेन कौन सी है, यह पता नहीं चल पाया है. इसी बीच रेल सेवा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @IndianLafdaa हैंडल ने विवाद का वीडियो जारी किया है.

पूरे विवाद की शुरुआत तब होती है जब महिला टीटीई आर्मी जवान को बिना टिकट पकड़ती है. महिला टीटीई आर्मी जवान से पेनॉल्टी देने या चालान भरने के लिए कहती है. आर्मी जवान चालान काटने के लिए कहता है. महिला टीटीई अपने सहकर्मी से भी कहती है कि चालान डाल दो, दोनों भुगतते रहेंगे. अपनी कोई रिश्तेदारी नहीं है.

इसके बाद महिला टीटीई जब दोनों जवान की फोटो टैब से लेने की कोशिश करती है तो विवाद और बढ़ जाता है. इसी बीच एक जवान महिला टीटीई से कहता है कि आप आवाज धीमी करके बात कीजिए. वो कहती है, 'अरे सर! आप क्या कर रहे हैं? आप महिला का वीडियो बना रहे हैं, धारा 147 लगेगी.'

दोनों जवान महिला टीटीई से टिकट बनाने के लिए कहते हैं. टीटीई उन्हें 1100 रुपये देने के लिए कहती है. इस पर टीटीई कहती है कि 500 रुपये पेनॉल्टी और बाकी किराया. जवान कहते हैं कि वो टिकट नहीं ले पाएंगे. उतर जाएंगे लेकिन पेनॉल्टी नहीं देगे. चालान बनाना हो तो बना दीजिए.

महिला टीटीई कहती है, 'फौजी भाई, खड़े हो जाइये.' इस पर जवान कहते हैं, 'जिसको बुलाना है, बुला लीजिए.' इस पर महिला के साथ मौजूद दूसरा टीटीई कहता है, 'ज्याद बकवास मत कीजिए. आप कर्मचारी हैं, कर्मचारी की तरह रहिये. एक मिनट में उतार दूंगा.' इस पर जवान कहते हैं, 'आप भी कर्मचारी हैं.

इसी बीच महिला टीटीई कहती है, 'अंगुली नीचे कीजिए. हम भी कर्मचारी हैं. आप अपने पावर को मिसयूज नहीं कर सकते. हम ज्यादा नहीं बोल रहे. आपसे जुर्माना मांग रहे हैं, आप देने से इनकार कर रहे हो, तो कार्रवाई कर रहे हैं. नहीं देना है तो मुझे कार्रवाई करने दें.' इस पर जवान कहते हैं, 'जो भी करना है, कीजिए.'

इस विवाद पर यूजर्स भी बंटे हुए नजर आए. किसी ने आर्मी जवानों का पक्ष लिया तो किसी ने टीटीई को गलत बताया. एक यूजर ने लिखा, 'रिस्पेक्ट है आर्मी वालों की पर हर जगह ईगो नहीं दिखाना चाहिए.' एक यूजर रोहन सिंह ने लिखा, 'यहां पर आर्मी जवान गलत हैं.'

No comments