Recent Posts

Breaking News

Viral Video: बीच रोड रोका ट्रैफिक, खड़े होकर चिल्लाने लगा अल्लाह हू अकबर, गिरफ्तार हुआ तो बोला- मेरे अंदर अल्लाह आ गए थे..

 

बीच रोड रोका ट्रैफिक, खड़े होकर चिल्लाने लगा अल्लाह हू अकबर, गिरफ्तार हुआ तो बोला- मेरे अंदर अल्लाह आ गए थे


मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां महावीर सर्कल पर एक युवक ने कथित तौर पर हंगामा खड़ा कर दिया। उसने अपनी स्कूटी बीच रोड पर रोक दी। वहां से गुजर रही एक कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की बस के सामने खड़ा हो गया।


युवक ने अचानक जोर-जोर से 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस घटना से आसपास के लोग हैरान हो गए। कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया और वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान उसकी ओर देखने लगे। युवक का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस इस मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम उमर फारूख है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक KSRTC बस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक में रुकी हुई थी। बाइक सवार युवक ने बस के सामने अपनी गाड़ी रोकी और नारे लगाने शुरू कर दिए। उसकी इस अचानक हरकत से वहां मौजूद वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस पहुंची तो हुआ फरार, वीडियो वायरल

इस घटना की वजह से चौराहे पर ट्रैफिक की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई, जिससे आम लोगों के बीच ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में बाधा आने को लेकर चिंता पैदा हो गई। मुस्लिम युवक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह अल्लाहु अकबर और नारा-ए-तकबीर चिल्ला रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मांड्या ईस्ट पुलिस हरकत में आ गई और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाद में पुलिस ने किया गिरफ्तारSP वीजे शोभारानी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले इस व्यक्ति को तुरंत ढूंढा जाए। SP ने TOI को बताया कि सतर्क पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव का मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े जाने के बाद क्या बोला उमर फारूख

पुलिस ने उमर फारूख को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अजीब बयान दिया। उमर फारूख ने कहा कि उस समय उसके अंदर अल्लाह का प्रवेश हो गया था, जिसके बाद उसने इस तरह की हरकत की। युवक ने दावा किया कि उसे कुछ याद नहीं है।

मानसिक बीमार होने का दावा

पुलिस ने बताया कु शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उमर फारूख पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। उसकी दो शादियां हुई हैं। उसकी दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया है। उसके परिवार के अन्य लोगों ने दावा किया कि इसी वजह से उमर फारूख की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

No comments