Recent Posts

Breaking News

WEATHER UPDATE : त्योहारी सीजन में नौ तक साफ रहेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार

प्रदेश में दीपावली के त्योहारी सीजन में प्रदेश में मौसम भी मेहरबान रहेगा। राज्य में अलगे चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। वहीं 10 नवंबर से राज्य में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में नौ नवंबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

वहीं, 10 और 11 नवंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान मध्य पर्वतीय इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम में इस बदलाव का असर खासकर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। 

इस दौरान प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने और मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके विपरीत ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और अन्य मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिला।

No comments