Recent Posts

Breaking News

हमीरपुर में आसमानी बिजली गिरने से 15 लाख का नुक्सान

Image result for lightning image

झरमाणी गांव के धर्म चंद के परिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए प्रयास किए तो जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को तहसीलदार मीना ठाकुर ने 10,000 रुपए की फौरन राहत राशि प्रदान की। 

विजय अग्निहोत्री ने भी परिवार को अपनी ओर से 5000 रुपए की राशि दी। उन्होंने विद्युत विभाग से तुरंत पीड़ित परिवार को बिजली का मीटर लगाने व कनैक्शन देने के आदेश दिए। धर्म चंद का परिवार मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। घर में बिजली के उपकरण पूरी खराब हो चुके हैं और घर जर्जर हो चुका है। आसमानी बिजली गिरने से मकान को लगभग 15 लाख रुपए के करीब नुक्सान हुआ है। आसमानी बिजली गिरने का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई गांवों में भी लोग धमाके की आवाज सुनकर घरों में दुबक गए थे।

10 हजार रुपए की फौरी राहत परिवार को दे दी गई - चेयरमैन विनोद पठानिया, जिला महामंत्री अनीता गर्ग, प्रधान शकुंतला देवी, निक्का राम शर्मा, मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, पंचायत प्रधान गोईस राजीव ठाकुर, समाजसेवी होशियार सिंह गौतम व फाहल पंचायत प्रधान राजीव बिट्टू सहित अन्य कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हिमाचलसे.कॉम इस मामले पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि परिवार को बहुत नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार की तरफ से परिवार को राहत प्रदान करवाई जाएगी। तहसीलदार मीना ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से 10 हजार रुपए की फौरी राहत परिवार को दे दी गई है। पटवारी को मौके पर भेजा गया है और परिवार को हुए नुक्सान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दे दिए गए हैं।

No comments