Recent Posts

Breaking News

Chamba:एक बोलेरो गाड़ी बर्फ मे स्किड होकर हवा में लटकी


Chamba: उपमंडल सलूणी मे हो रही लगातार बर्फबारी से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जहाँ आज सलूणी लंगेरा सड़क मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। जानकारी के अनुसार नियर गैस एजेंसी सलूणी के समीप एक बोलेरो गाड़ी बर्फ मे स्किड होकर हवा मे लटक गई। 

गनीमत ये रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और स्थानीय लोगो और जे सी बी मशीन की साहयता से गाड़ी को सुरक्षित निकाल लिया गया। लोगो ने कहा की बर्फबारी के समय वाहन चलाना ख़तरे से खाली नही है। बता दें कि जब भी क्षेत्र में बर्फबारी होती है तो सड़कों पर वाहनों को ले जाना किसी खतरे से कम नहीं होता है। बर्फ गिरने के कारण मार्गों पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे कि वाहन ले जाने पर उसके स्किड होने का खतरा बढ़ जाता है।

 इसलिए प्रशासन द्वारा भी बार-बार लोगों को यही सलाह दी जाती है कि भारी बारिश तथा बर्फबारी में घरों से बाहर निकलने में एहतियात बरतें। उक्त मार्ग पर कई जगहो पर बसें भी स्किड हुई थीं। इसमें जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

No comments