Recent Posts

Breaking News

Himachal: NH-205 पर हादसा : ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर

accident in bilaspur truck and car collided strongly


Bilaspur: राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर एक हादसा हो गया। यहां कैंचीमोड़ स्थित पुलिस चैक पोस्ट के पास एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई  है। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन  कार को काफी नुक्सान हुआ है। बता दें कि कार नंबर HR-03N- 7787 कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रही थी।

PunjabKesari

कैंचीमोड़ स्थान पर कार चालक ने अपने आगे जा रहे वाहन से पास लेने के लिए एकदम ओवरटेक किया जिसके चलते कार दूसरी ओर (बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ ) से आ रहे ट्रक नंबर HP-51B-2527 से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात कर्मियों ने जाम को खुलवाया। थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।  

No comments