Recent Posts

Breaking News

Mandi: चले लात-घूसे बस-जीप पास को लेकर

gohar bus driver operator assault


Mandi: बस स्टैंड गोहर में माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब जीप में सवार नशे में धुत 2 व्यक्तियों ने पास को लेकर फिल्मी स्टाइल में बस ड्राइवर-कंडक्टर की धुनाई कर डाली। नशे में धुत्त दोनों लोगों ने बस के आगे जीप लगा दी और जब कंडक्टर ने उनसे जीप को साइड में करने को कहा तो उसके मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब चालक बचाव करने आया तो दोनों आरोपियों ने उसकी भी धुनाई कर दी। बस मंडी से मझोल वाया गोहर जा रही थी।

 बस ड्राइवर घनश्याम ठाकुर और परिचालक अजय कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान होमगार्ड भी तमाशा देखता रहा तथा स्थानीय पत्रकार द्वारा पुलिस को सूचना देने के पश्चात करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत दोनों लोगों को गोहर पुलिस थाना तलब किया तथा जीप भी कब्जे में ली। करीब आधा घंटा बस स्टैंड में जाम लगा रहा। थाना प्रभारी सूरम चंद ने बताया कि बस परिचालक की शिकायत पर जीप चालक व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

No comments