55 साल के प्रधान संग भागी 22 साल की नवविवाहिता, पति बोला- जेवर-नकदी लेकर घर से गायब है…

Jhansi : झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता अपने से 33 साल बड़े गांव के प्रधान के साथ फरार हो गई। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपये नकद और कीमती जेवर भी लेकर चली गई।
शादी के एक साल के भीतर ही टूटा रिश्ता
पीड़ित पति पुष्पेंद्र वर्मा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2024 में करिश्मा (परिवर्तित नाम) से हुई थी। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद किशोरपुरा गांव के 55 वर्षीय प्रधान वीरेंद्र पाठक का घर आना-जाना बढ़ने लगा।
आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिससे दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया।
विरोध करने पर पत्नी घर छोड़कर भागी
पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने कई बार प्रधान के आने का विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
29 अप्रैल की शाम, जब पति घर पर नहीं था, तभी मौका पाकर महिला कथित रूप से अपने प्रेमी ग्राम प्रधान के साथ घर से फरार हो गई।
लाखों की नकदी और जेवर भी साथ ले जाने का आरोप
पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी घर से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। घटना के बाद परिवार सदमे में है।
पति का दर्द
पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा,
“प्रधान का हमारे घर आना-जाना था, जिसका मैंने विरोध किया था। उसी दिन वह घर से चली गई और साथ में घर का पैसा और जेवर भी ले गई।”
पुलिस जांच में जुटी
मऊरानीपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और फरार महिला व ग्राम प्रधान की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No comments