Una: घर में घुस पड़ोसी ने महिला से की अश्लीलता, पीड़िता के चिल्लाने पर मंसूबों की खुली पोल
Una: उपमंडल अंब में एक महिला के साथ उसी के घर में घुस कर पड़ोसी द्वारा जोर-जबरदस्ती करने व उसके परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अंब थाने में घटना के संबंध में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत ने पीड़िता ने बताया कि रविवार रात को उसका पड़ोसी कृष्ण कुमार अपनी गाड़ी उनके घर में खड़ी करके चला गया। सोमवार सुबह आरोपी शराब के नशे में धुत्त हाेकर आया हिमाचलीखबर.कॉम और उसे घर में अकेली देखकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लग गया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला किसी तरह से कृ़ष्ण कुमार के चंगुल से छूटकर अपने आंगन में पहुंची और चिल्लाकर लोगों से मदद मांगने लगी।
इसी दौरान आरोपी की मां और पत्नी भी वहां आ गई। उन्होंने भी आरोपी को समझाने के बजाय पीड़िता के साथ ही मारपीट कर डाली। उन्होंने महिला को पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसचओ अंब गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
No comments