Recent Posts

Breaking News

Chamba: परेल में ओवरस्पीड 15 वाहनों के काटे चालान

परेल में ओवरस्पीड 15 वाहनों के काटे चालान

चंबा : जिला चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाने के लिए वीरवार को चंबा-पठानकोट एनएच पर परेल के समीप स्पीडोमीटर राडार की सहायता से जांच की। इस दौरान कुल 15 वाहनों की रफ्तार अधिक पाई गई, जिस पर यातायात पुलिस ने उनके चालान किए।

इसकी पुष्टि एसपी डॉ. मोनिका ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की स्पीड की जांच स्पीडोमीटर राडार की सहायता से की जा रही है। यदि स्पीडो मीटर में तेजरफ्तार पाई जाती है तो चालान किया जाता है। उन्होंने वाहन चालकों का आह्वान किया कि वाहनों को तेज गति से न चलाएं, क्योंकि ऐसा करने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। भविष्य में भी पुलिस द्वारा ओवरस्पीड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

No comments