Recent Posts

Breaking News

Chamba: मेल के विद्यार्थियों ने डलहौजी पुलिस थाने की समझी कार्यप्रणाली

मेल के विद्यार्थियों ने डलहौजी पुलिस थाने की समझी कार्यप्रणाली

डलहौजी : शिक्षा खंड बनीखेत के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ पुलिस थाना डलहौजी का भ्रमण किया। इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही गुड़िया हेल्पलाइन, होशियार हेल्पलाइन सहित ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल एप के बारे में भी बताया। 

डलहौजी थाने के हवलदार विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल एप के बारे में बताया और कहा कि उक्त एप को मोबाइल एप पर डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति एप के माध्यम से नशा तस्करी अथवा नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे सकता है, जबकि उक्त एप के माध्यम से जानकारी देने वाले का नाम व पता भी गुप्त रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। एसडीपीओ डलहौजी रोहिन डोगरा ने कहा कि रावमापा मेल के विद्यार्थियों को थाना की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।

No comments