Recent Posts

Breaking News

Kangra: नगरोटा बगवां की ज्‍योति कटोच ने चमकाया हिमाचल का नाम, पहना मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया का ताज

नगरोटा बगवां की ज्‍योति कटोच ने चमकाया हिमाचल का नाम, पहना मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया का ताज

नगरोटा बगवां। जिंदगी में कुछ अलग कर दिखाने का जुनून नगरोटा बगवां की ज्योति कटोच को सफलता की बुलंदियों पर ले आया है। मां लज्या देवी को रोल मॉडल मानने वाली ज्योति का मानना है कि यदि परिवारिक सदस्यों का साथ हो तो आगे बढऩे के लिए यह मत सोचना कि लोग क्या कहेंगे, क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, लेकिन यह जिंदगी न मिलेगी दोबारा इसलिए कुछ पाने के लिए कड़ी मेहनत का सफर जारी रखना चाहिए।

मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया का ताज पहन कर घर नगरोटा बगवां पहुंची ज्योति कटोच ने दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत में कहा कि मिस नगरोटा बगवां 2010 का खिताब जीतने के बाद 2013 में मिस पर्सनेलिटी का ताज पहनने के एक साल बाद शादी हो गई। अब जबकि बेटा चार साल का हो गया है तो मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया प्रतियोगिता आयोजन की जानकारी मिलने के पश्चात एक बार फिर से मंच पर उतर प्रतिभा को साबित करने की ठानी। मिस के बाद मिसेज का ताज पहन कर अलग ही खुशी प्राप्त हो रही है।

दिल्ली में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया 2020 प्रतियोगिता में विजेता का ताज अपने नाम कर ज्योति ने साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता हासिल की जा सकती है। पंजाबी व पहाड़ी वीडियो एलबम में हुसन का जलवा बिखेर चुकी ज्योति कटोच ऐसी विवाहित महिलाओं के लिए मिसाल बनी है जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद शौक का गला घोट केवल चूल्हे चौके तक सीमित होकर रह जाती हैं। बकौल ज्योति पैरों पर खड़े होकर अपनी खुद की पहचान बनाने से अलग स्कूल प्राप्त होता है।

No comments