Recent Posts

Breaking News

Mandi: रिश्ते हुए तार-तार, नाबालिग चचेरे भाई ने 10 साल की मासूम से की ये दरिंदगी

rape from minor girl

मनाली: कुल्लू जिला के अंतर्गत पतलीकूहल थाने में नाबालिग चचेरे भाई पर अपनी 10 साल की बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला के एक गांव में किराए के मकान में रहने वाले नेपाली मूल के परिवार की 10 वर्षीय लड़की ने अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की 3 दिन स्कूल नहीं गई। जब अध्यापक ने उससे स्कूल न आने का कारण पूछा तो उसने अध्यापक से पेट दर्द होने की बात बताई। अध्यापक के कहने पर जब माता-पिता बेटी को अस्पताल ले गए तब उन्हें पता चला कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है।

इसके बाद उन्होंने पतलीकूहल थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 376, 506 व पोक्सो एक्ट 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

No comments