Recent Posts

Breaking News

Chamba: बीड़ी जलाते कपड़ों में भड़की आग से जिंदा जला बुजुर्ग, मौत

सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के चंबा जिला मुख्यालय से बीस किमी दूर पुखरी गांव में बीड़ी जलाते समय कपड़ों में आग लगने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नागरमल (62) पुखरी गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बुजुर्ग अपने घर जा रहा था। रास्ते में आराम करते वक्त उन्होंने बीड़ी सुलगाई होगी, जिससे माचिस की चिंगारी उसके कपड़ों पर गिर गई। इससे आग लगने से उसकी जलने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव बुजुर्ग के भांजे को सौंप दिया गया। मृतक के कपड़े और घटनास्थल की मिट्टी को जांच के लिए फोरेंसिक लैंब धर्मशाला भेज दिया गया है। हादसे की पुष्टि एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने की है। बताया जा रहा है बुजुर्ग शराब पीने का आदी था। रोजमर्रा की तरह बुधवार रात को वह नशे की हालत में था और रास्ते में बैठकर उसने बीड़ी सुलगाई।

शराब के नशे में माचिस की जलती तीली उसके कपड़ों पर गिरने से आग लगी, जिससे उसके शरीर का ऊपरी भाग बुरी जल गया। आग से उठने वाले धुएं को गांव के एक युवक ने देख लिया। उसने गांव के अन्य लोगों को सूचित किया। साथ ही बाल्टी से बुजुर्ग पर पानी फेंककर आग बुझाई। पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 174 के दर्ज किया है। बुजुर्ग घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी उसे कई वर्ष पूर्व छोड़ चुकी थी। साथ ही उसका बेटा भी कहीं चला गया है।

No comments