Himachal: कोरोना का खौफ: चीन और अन्य देशों से लौटे 16 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में

चीन और अन्य कोरोना प्रभावित देशों से हिमाचल आए 16 लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। कुल 30 लोगों में से 14 को स्वास्थ्य विभाग ने घर जाने की अनुमति दे दी है। इनमें शिमला के 8 और कांगड़ा के 6 लोग शामिल हैं।
कोरोना वायरस फैलने के बाद हिमाचल में 204 लोग आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शिमला में एक साथ चीन के 6 लोग एक होम स्टे में ठहरे थे, उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी गई है। इनके साथ ही थाइलैंड से शिमला घूमने आए दो लोगों को भी जाने की अनुमति दी गई है।
No comments