Recent Posts

Breaking News

Chamba: कार के खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे, वायु सेना के जवान की दर्दनाक मौत

air force soldier dies in road accident

डल्हौजी : पुलिस थाना डल्हौजी के तहत बलेरा मार्ग पर धुरासपड़ के समीप एक कार हादसे में वायु सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम लाल पुत्र खरैती लाल निवासी पनिहाल, डाकघर बलेरा, जिला चम्बा के रूप में हुई है। उक्त जवान योल (धर्मशाला) में तैनात था और छुट्टी लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। उक्त हादसा हादसा गाड़ी के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से हुआ।

PunjabKesari, Soldier Deadbody Image

टांडा अस्पताल पहुंचने से पहले जवान ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुए इस हादसे के बाद पुलिस थाना डल्हौजी की टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से जवान को घायलावस्था में खाई से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया लेकिन बीच रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि जवान अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 बच्चे छोड़ गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

PunjabKesari, Tribute Image

पनिहाल गांव में ससम्मान अंत्येष्टि

उधर, पोस्टमार्टम के उपरांत बुधवार को जवान का शव सेना की गाड़ी में उनके पैतृक गांव पनिहाल ले जाया गया। यहां वायु सेना स्टेशन डल्हौजी के अधिकारियों, जवानों व परिजनों ने श्याम लाल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

No comments