Hamirpur: हमीरपुर बना ओवरऑल चैंपियन

बिलासपुर – बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित 22वीं वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब हमीरपुर के नाम रहा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हमीरपुर को खिताब से नवाजा गया। बुधवार को राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट संपन्न हो गई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता व उपविजेता खिलाडि़यों तथा टीमों को पुरस्कृत किया।
वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस महिला वर्ग के सिंगल में कुल्लू की रीना व बिलासपुर की अंजना, डबल में बिलासपुर की मनभावन व अंजना तथा चंबा की रतनी व वंदना, पुरुष वर्ग के सिंगल में चंबा के नितिन पाटिल व कुल्लू के भवानी, डबल में चंबा के नितिन व राहुल तथा कुल्लू के राजेश व भवानी, सीनियर वेटरन डबल में वन विकास निगम के अनिल ठाकुर व प्रमोद तथा बिलासपुर के ललित व आरएस पटियाल, वेटरन में कुल्लू के राजेश व भवानी तथा वन विकास निगम के जयप्रकाश व प्रमोद और मिक्स डबल में बिलासपुर के आरएस पटियाल व मनभावन तथा हमीरपुर की शशि किरण व राहुल ने क्रमशः गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। वहीं, बैडमिंटन के पुरुष वर्ग के सिंगल में सोलन के अनुज व रामपुर के कमलजीत, डबल में सोलन के मोहित दत्ता व अनुज तथा रामपुर के कमलजीत व सुभाष, महिला वर्ग के सिंगल में कुल्लू की रीना व मंडी की पूजा, डबल में मंडी की पूजा व प्रिया तथा शिमला की सुमन व देविका और मिक्स डबल में रामपुर के कमलजीत व ऊषा और मंडी के विजय व पूजा क्रमबद्ध रूप से पहले दो स्थानों पर रहे।
पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धा में शिमला व कुल्लू, कबड्डी में बिलासपुर व वाइल्ड लाइफ बास्केटबॉल में बिलासपुर व कुल्लू, फुटबॉल में नाहन व धर्मशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंबा व रामपुर, क्विज में बिलासपुर व हमीरपुर तथा मार्च पास्ट में बिलासपुर व रामपुर, सोलन क्रमशः विजेता व उपविजेता रहे। इसी प्रकार 400 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में हमीरपुर के नरेश, मंडी के कुलविंद्र तथा नाहन के सिद्धार्थ, 100 मीटर रिले रेस के पुरुष वर्ग में हमीरपुर के अंकुर, नरेश, राहुल व अजय, चंबा के विनय, विनोद, हर्ष व गौरव तथा धर्मशाला के वीरेंद्र, मोहित, प्रदीप व कुलदीप और महिला वर्ग में बिलासपुर की खुशबू, ममता, अनु व पूनम, नाहन की अनुराधा, पूजा, मनीषा व अनिता तथा शिमला की हिंदप्रिया, जया, सपना व देविका ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि वनमंत्री गोबिंद ठाकुर ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद मार्च माह में होने वाले नेशनल के लिए खिलाडि़यों के लिए चयन होगा।

No comments