Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: मन की बात से मिलती है देशसेवा की प्रेरणा

मन की बात से मिलती है देशसेवा की प्रेरणा

हमीरपुर : ग्राम पंचायत देई दा नौण के घुमारड़ा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो पर सुना। इस दौरान करीब छह गांव देई का नौण, नरेली, कुठेड़ा, ले, झलवानी व घुमारड़ा के ग्रामीणों व भाजपा पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा के झलवानी बूथ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है।

पीएम की मन की बात देशसेवा के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान कै. मंगत राम ठाकुर, मस्त राम, जोगिंद्र ठाकुर, प्रताप चंद, सुशील कुमार, सोनू ठाकुर, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, राज कुमार विपन शर्मा, अरमान, विक्रमजीत, ब्रह्माी देवी, उषा देवी, सीमा, रेणु, कमलेश, रीना, कृष्णा देवी, महेंद्र ठाकुर, सूरज शर्मा, बूथ सचिव रसपाल ठाकुर और भाजपा आइटी सेल सदस्य सुभाष चंद रागड़ा आदि उपस्थित थे।

No comments