Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: राणा फोबिया से ग्रसित हो चुके हैं भाजपा पदाधिकारी : कांग्रेस

bjp officials have suffered from rana phobia

सुजानपुर : सुजानपुर भाजपा के पदाधिकारी अपने नेताओं की तरह ही राणा फोबिया से ग्रसित हो गए हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष सेना मैडल कैप्टन ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर व जिला इंटक अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों पर पलटवार करते हुए कहा कि धौलासिद्ध परियोजना के लिए किसानों की भूमि का सरकारी नियमों के विपरीत अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी बेशकीमती जमीन का वाजिब मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस मामले को विधायक राजेंद्र राणा उठा रहे हैं तो भाजपा पदाधिकारियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के विकास कार्यों को देखकर भाजपा के लोग अब बौखला चुके हैं तथा बिना सिर-पैर की बातें कर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी  बेचारगी इसी बात से साफ झलकती है कि विधायक प्राथमिकता योजना के कार्यों को भी भाजपा के लोग अपने नेताओं की देन बताकर जगहंसाई करवाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों में झूठ बालने की होड़ मची हुई है लेकिन जनता जागरूक है और आने वाले समय में भाजपा पदाधिकारियों को इसका एहसास हो जाएगा।

No comments