Hamirpur: उपायुक्त ने कलौह में जांची फूलों की खेती

बिझड़ी –उपायुक्त हरिकेश मीणा ने विकास खंड बिझड़ी के कलौह गांव का दौरा कर किसानों-बागबानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने उद्यान विभाग के माध्यम से तैयार की गई फूलों की खेती का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने उपस्थित किसानों-बागबानों से आग्रह किया कि वे विपणन के लिए एक सहकारी समिति का गठन करें और अपने समूह में से किसी एक व्यक्ति को स्थान ग्रहण करवा कर विपणन का कार्य करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस बारे में ठोस कदम उठाने को कहा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बेहतर उत्पादन के लिए पवन कुमार को प्रथम तथा निक्का राम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस परिचर्चा में लगभग 30 किसानों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। उपमंडलाधिकारी (ना) प्रदीप कुमार, उपनिदेशक (उद्यान) प्रदीप ठाकुर, विषयवाद विशेषज्ञ गोपाल कृष्ण, प्रताप सिंह व प्रीतम सिंह उद्यान विकास अधिकारी शिक्षा, सहायक उद्यान विकास अधिकारी केवल कृष्ण, उद्यान प्रसार अधिकारी कमल शालिनी सहित सुरजती सिंह, कुलदीप, राजेश, रमेश, नरेंद्र, सुलोचना, सुनीता, अशोक कुमार, सतीश कुमार इत्यादि किसान उपस्थित रहे।
No comments