Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: बच्चों ने दी धमाकेदार क्लास प्रेजेंटेशन


हमीरपुर –हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में नर्सरी के बच्चों द्वारा एक धमाकेदार क्लास प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने अध्यापिका मंजु गोस्वामी व कविता के नेतृत्व में खेल-खेल में सिखाई गई गतिविधियों की धमाकेदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, रोल प्ले नृत्य, फलों, सब्जियों रंगों तथा आकारों की जानकारी दी। 

बच्चों में अनिकेत, प्रतिमेश, रूद्रांश, काइना, आश्वी, अदिति, अदित्य, अनवी, आव्या, तनिश, नभनया, आर्यवीर, आयुष्मान, रक्षित, इशावनी, नर्विती, अवंतिका, प्रिशा, प्रागी, अरनव, माहिरा, अर्द्रित, मेघा, माहीहीर, आदविक, मन्नत, विवान, राघवविंद्र, समर, शरनया, अनंता, हिमतम्, राहुल व रोहन ने आज है संडे गमी वियर पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में चेयरमैन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन सीपी लखनपाल, डायरेक्टर पंकज लखनपाल, प्रिंसीपल विकासनगर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रिसींपल डा. हिमांशु शर्मा, प्रिंसीपल हीरानगर विनीता गुप्ता, बैंड हैड मीनू सहगल, को-आर्डिनेटर पुष्पा ठाकुर ने बच्चों को प्रेरित कर उनका हौसला बढ़ाया। मंच संचालन अध्यापिका सोनल पंडित द्वारा किया गया। सबने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया व बच्चों का हौसला बढ़ाया।

No comments