Chambra: चमेरा एक में परखी मरीजों की सेहत

चंबा –कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के अंतर्गत चमेरा-एक पावर स्टेशन खैरी द्वारा पावर स्टेशन के चिकित्सालय में इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटलनई दिल्ली के सहयोग से निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित किए गए इस शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक (ईएंड सी)चमेरा पावर स्टेशन एक अशोक कुमार नेलातुरी ने किया।
शिविर में इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डा. केके सकसेना सक्सेना, हृदय रोग, डा. विभु बहल ऑर्थो एवं डा. सारिका गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य पैरामेडिकल टीम द्वारा हृदय रोग हड्डी एवं जोड़ों के अलावा स्त्री रोग व जनरल मेडिसिन आदि रोगों का निःशुल्क जांच और इलाज किया गया। शिविर में मरीजों का ईसीजी, एक्स-रे बोन मिनरल डेंसिटी शुगर व बीपी आदि की जांच की गई साथ ही मरीजों को फ्री दवाएं भी वितरित की गई। शिविर के दौरान अशोक कुमार नेलातुरी महाप्रबंधक ईएंडसी ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि चमेरा पावर स्टेशन कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के अंतर्गत स्थानीय विकास के क्षेत्रों जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास, ग्रामीण विकास आदि में लगातार कार्य कर रहा है।
इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत विभिन्न रोगों के निवारण हेतु इस मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डा. केके सिंह महाप्रबंधक चिकित्सा सेवाएं, सुजीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. इभा कुमारी, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एवं एनएचपीसी के अधिकारीगण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments