Hamirpur: बस स्टैंड पर पंगा…सरेआम भिड़े कंडक्टर

हमीरपुर – बस अड्डा हमीरपुर में टाईम टेबल को लेकर दो बस आपरेटर आपस में उलझ गए। दोनों बस आपरेटरों में बस अड्डा में करीब पांच मिनट तक हाथापाई होती रही। उसके बाद दूसरे बस आपरेटरों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को छुड़वाया। दोनों बस आपरेटर उसके उपरांत अपने-अपने रूटों पर रवाना हो गए। बता दें कि बस अड्डा हमीरपुर में गुरुवार दोपहर पौने एक बजे के करीब दो प्राइवेट बस कंडक्टरों में टाइमटेबल को लेकर मारपीट हो गई।
दोनों कंडक्टरों में करीब पांच मिनट तक लात-घूंसे चलते रहे किसी ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। उसके उपरांत अड्डा में मौजूद दूसरे प्राइवेट बस आपरेटरों ने दोनों कंडक्टरों को मारपीट से छुड़ाया। दोनों बस ऑपरेटर उसके उपरांत ही अपने-अपने रूट पर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों बस ऑपरेटर भोटा की तरफ जा रहे थे। बस अड्डा हमीरपुर में आए दिन टाइम टेबल को लेकर कंडक्टरों में तीखी नोक-झोंक देखी जा सकती है। इसके चलते यात्रियों को भी आए दिन खासा परेशान होना पड़ता है। यही नहीं कई बार प्राइवेट बस ऑपरेटर टाइमटेबल के चक्कर में बसों को बीच रास्ते में रोक देते हैं और पांच से 10 किलोमीटर दूर तक पीछे आ रही बस को पास नहीं देते हैं।
ऐसे में बस ऑपरेटरों में एक-दूसरे से आगे होने की होड़ लगी रहती है, जिससे कभी भी हादसा घट सकता है। हालांकि हमीरपुर में गुरुवार को आरटीए की बैठक में जिला भर के बस ऑपरेटर मालिक पहुंचे हुए थे। जहां पर उन्होंने टाइट टेबल को लेकर अपने विचार सांझा किए। बस अड्डा हमीरपुर में टाइमटेबल को लेकर हुई मारपीट की कोई सूचना नहीं है। अगर किसी बस आपरेटर को टाइमटेबल को लेकर कोई दुविधा है, तो वह आरटीओ कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर अपनी दुविधा दूर कर सकता है। मारपीट करने वाले कंडक्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा वीरेंद्र शर्मा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर।
No comments