Chamba: जनमंच कार्यक्रम पर बैठक

सलूणी – उपमंडल के भलेई में 12 फरवरी को होने वाले जनमंच कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को विकास खंड कार्यालय सलूणी में अतिरिक्त उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के संग बैठक की। इस दौरान जनमंच से पहले प्री-जनमंच में आई शिकायतों व मांगों पर विशेष चर्चा करते हुए प्री-जनमंच में हल हुई शिकायतों व मांगों का आंकड़ा तैयार करवाया गया।
बताते चलें कि 12 फरवरी को होने वाला जनमंच इस बार डलहौजी विधानसभा के भलेई माता के मैदान में होना निर्धारित है, जोकि सात पंचायतों के लिए होगा। बैठक में एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी केसर सिंह, खंड विकास अधिकारी इंदु बाला, बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अनिल ठाकुर, नायब तहसीलदार विनोद टंडन, कृषि विकास अधिकारी विनोद कुमार, अधिशाषी अभियंता आईपीएच मंडल सलूणी सरवन ठाकुर व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मंडल सलूणी पीसी शर्मा सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments