Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: स्कूटी की टक्कर से राहगीर बुजुर्ग घायल

Image result for images of accidents at road

हमीरपुर: एनएच पर बुधवार को स्कूटी की टक्कर से राह चलते वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया गया। 65 वर्षीय वृद्ध हरनाम सिंह निवासी गांव टिल्लू सड़क किनारे नादौन बस अड्डा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह स्थानीय हिमालयन होटल के पास पहुंचे, उन्हें स्कूटी के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। वहीं, इस घटना में स्कूटी चालक रोहित निवासी गांव बड़ा तथा उसके दोस्त रिंपी निवासी कमलाह गांव रेल को भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां हरनाम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया, जबकि रोहित और रिंपी का उपचार चल रहा है। वहीं, स्कूटी सवार रोहित ने बताया कि अचानक सड़क में पड़े गड्ढे में टायर चले जाने से वह स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी वृद्ध व्यक्ति के साथ जा टकराई। तहसीलदार नादौन सुमेध शर्मा ने बताया कि पीड़ित को राहत राशि देने की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की छानबीन की जा रही है।

No comments