Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: हमीरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, दो महीने बाद थी शादी

Suspected death of man in Nadaun in Hamirpur in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। नादौन के मालग में युवक का शव मिला है। शव से तीन किलोमीटर दूर नाले में मृतक की बाइक मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वहीं हत्या की आशंका भी जताई जा रहा है। रफीक मोहम्मद
 हमीरपुर के खग्गल में वेल्डिंग की दुकान करता था।

वह ऊना जिला के बंगाणा के तहत आते पीपलू गांव का रहने वाला था। रफीक की 15 अप्रैल 2020 को शादी थी। वह शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा था। पुलिस ने मंडी से फोरेंसिंक साइंस एक्सपर्ट की टीम को बुलाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

No comments