Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: राजेंद्र राणा बोले-विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर जारी की विधायक निधि

mla rajender rana in hamirpur

सुजानपुर: पूर्व में जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए विकास कार्य किए गए। यही नहीं, वर्तमान में भी विकास कार्यों के लिए जिस भी पंचायत में विधायक निधि की जरूरत पड़ी है वहां दिल खोलकर विधायक निधि जारी की है। यह बात सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि भी जारी की।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र उनका अपना घर है और लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनकी प्राथमिकता रही है। इस दौरान उन्होंने पटनौण पंचायत के बरैडू गांव में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और लोगों की मांग पर सराय भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं दूसरी तरफ नाड़सी पंचायत के गांव स्वाहलवा में श्मशानघाट के रेन शैल्टर के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में राजनीति को पीछे रख कर काम  करने वालों को मैदान में उतारें जो आपके इलाके की समस्याओं को सुलझा सकें और विकास कार्य को करवा सकें। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments