Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: शाह के बाद अनुराग ठाकुर भी बने अमरीकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा



anurag became part of the official program of the us president


अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के पहले दिन अहमदाबाद में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुए। केन्द्रीय कैबिनेट में से गृह मंत्री अमित शाह के बाद अनुराग ठाकुर दूसरे मंत्री थे जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

अनुराग ठाकुर की इस कार्यक्रम में समुचित भागीदारी रही। अमरीकी राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर पहली पंक्ति में विराजमान थे। हिमाचल की तरफ से वह पहले ऐसे मंत्री हैं जो किसी अमरीकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। हिमाचल के लिए भी यह गौरव की बात है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कई बार अनुराग भी लोगों का अभिवादन करते नजर आए। इस कार्यक्रम में बी.सी.सी.आई. के वित्त सचिव अरुण ठाकुर ने भी हिस्सा लिया।

No comments