Shima: पहले आईजीएमसी के डॉक्टर, अब कर्मचारी के बेटे को स्वाइन फ्लू

पहले इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) का एक पीजी डॉक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में आया, जिसका उपचार किया गया, अब आईजीएमसी के ही एक कर्मचारी के सात साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में तैनात एक कर्मचारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। सामने आए दोनों नए मामलों में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। आईजीएमसी में अब तक 17 मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि रामबाजार में रहने वाले सात साल के बच्चे को सोमवार को बुखार की शिकायत के बाद उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर स्वाइन फ्लू के टेस्ट भी किए। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आरकेएमवी कॉलेज के कर्मचारी के स्वाइन फ्लू के टेस्ट किए गए। इसके बाद उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उधर, इससे पहले भी आईजीएमसी का एक पीजी डॉक्टर भी इस बीमारी की जद में आकर उपचार करवा चुका है।
No comments