Himachal: हिमाचल के 14 स्कूलों को ग्रीन सर्टिफिकेट

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली द्वारा आयोजित ग्रीन स्कूल प्रोग्राम में सोलन जिला ने परचम लहराया है। इस प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश के 14 विद्यालयों को ग्रीन सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसमें 12 विद्यालय केवल सोलन और दो विद्यालय हमीरपुर जिला के हैं। इतना ही नहीं जिला के दो विद्यालयों को तो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित चेंज मेकर स्कूल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। यह प्रोजेक्ट विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली द्वारा चलाया जाता है।
इसके तहत सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को अपने कैंपस में हवा, ऊर्जा, खाद्य पदार्थ, जमीन, भूमि, पानी और कचरा प्रबंधन पर आंकड़े भेजने होते हैं। इस वर्ष पूरे भारत वर्ष से प्रोजेक्ट के तहत कुल 172 विद्यालयों को ग्रीन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इन सभी स्कूलों को नई दिल्ली के दिल्ली हैबिटेंट सेंटर के स्टाइन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सोलन जिला के दो स्कूलों को विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा चेंज मेकर स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चायल व शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर को दिया गया है।
स्कूल नाम ऑल इंडिया रैंक
रावमापा छात्र सुबाथू 27
राउपा धारों की धार 34
राउपा रौड़ी 35
रावमापा धर्मपुर 36
रावमापा धुंधन 38
राउपा दंघील 39
रावमापा चायल 40
रावमापा कक्कड़हट्टी 41
एमआरए डीएवी सोलन 112
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर 117
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू 118
सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन 141
No comments